सोमवार, 2 मई 2016

विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2016, भारत को 118 वाॅ स्थान

UNO द्वारा जारी चौथा विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2016 में इस बार 157 देशों को शामिल किया गया है ।इस रिपोर्ट के अनुसार दुनिया का सबसे खुशहाल देशों में शीर्ष स्थान पर डेनमार्क को रखा गया है ।भारत का स्थान 118 है, जो पिछले वर्ष की तुलना में खराब है ।पिछले वर्ष भारत का स्थान 117 वाॅ था ।वही भारत के सारे पड़ोसी देशों की स्थिति बेहतर बताई गई है भारत के तुलना में ।भूटान -84 वाॅ, चीन - 83 वाॅ, पाकिस्तान -92 वाॅ, नेपाल -107 वाॅ, और बंगलादेश  को  110 वाॅ स्थान पर रखा गया है । साथ ही साथ रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि भारत दुनिया के उन शिर्ष 10 देशों में शामिल है जहाँ खुशी के पैमाने में सबसे अधिक गिरावट आइ है।विकसित देशों में अमेरिका -13 वाॅ, ब्रिटेन -23 वाॅ, और जापान को 53 वे स्थान पर दर्शाया गया है । इसके सर्वे हेतु 6 स्तर पर डाटा जुटाई जाती है । वास्तविक जीडीपी, प्रति व्यक्ति आय,जन्म के समय स्वस्थ जीवन, मनचाहा जीवन जीने की स्वतंत्रता,  संकट के समय भरोसे मंद साथी या संस्थान से मदद की उम्मीद ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें